शिवाल में करीब पांच करोड़ 87 लाख 96 हजार रुपए की लागत से 428 हीटर लंबे कटानरोधी कार्य स्थल पर रविवार को ग्रामीणों ने पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया कहा कि जिलाधिकारी खुद मौके पर आकर कटानरोधी कार्य की हकीकत देखें और को जल्द कटान रोधी कार्य पूरा कराए। अन्यथा 48 घंटे के बाद हम लोग कटानरोधी कार्य बंद करा देंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन दिनों से कटानरोधी कार्य बंद है और लूटखसोट के लिए कार्यदायी संस्था कछपि गति से कार्य करवा रहा है। ताकि पानी उफान पर आते ही कटान शुरू होगा और समूचा पैसा कटान की भेंट दिखा कर हजम कर लिया जाए। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। उधर,सरयू नदी के जलस्तर में बढोत्तरी दर्ज की गई थी,हालांकि फिलहाल नदी का जलस्तर नीचे सरक रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता ब्रजेश सिंह, प्रशांत उपाध्याय, ग्राम प्रधान परमात्मा गोड़, ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण शामिल रहे।