फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आवाज दो हम एक हैं... ऑनलाइन हाजिरी वापस हो.. बलिया में गरजे शिक्षक, CM को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 08:41 PM IST

शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि शिक्षकों को डिजिटल हाजिरी एवं डिजिटलीकरण को तत्काल निरस्त किया जाए। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने तथा वर्षों से अटकी पदोन्नति प्रकिया को पूर्ण किया जाए। हम लोगों को निःशुल्क कैशलेश चिकित्सा एवं सामूहिक बीमा,शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त करना,हॉफ डे आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश प्रदान करने, शिक्षामित्र-अनुदेशक साथियों को नियमित कर समान वेतन देना,स्थानांतरण करना आदि मांगे शामिल है। इस मौके पर अजय कुमार सिंह,समीर कुमार पांडेय,घनश्याम चौबे,राजेश सिंह,अनु सिंह,निर्भय नारायण सिंह,सतीश कुमार सिंह,अजीत प्रताप यादव, अंजनी कुमार मुकुल,तेज बहादुर पाण्डेय,मुकेश उपाध्याय, पंकज सिंह,शमशाद अली, श्रमिक समन्वय समिति से अजय सिंह,अविनाश उपाध्याय,सचिव अरुण कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष विनय राय आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें