फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बलिया में डीएम ने पुरानी जेल परिसर का किया निरीक्षण

Pragati Chand Updated Tue, 19 May 2026 04:48 PM IST

बलिया जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। प्रस्तावित नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुरानी जेल परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के बीचोंबीच स्थित करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल वाले पुरानी जेल परिसर और जिला तथा महिला अस्पताल को मिलाकर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। डीएम ने मौके पर ही मेडिकल कॉलेज के विस्तृत नक्शे (ब्लूप्रिंट) का बारीकी से अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों से निर्माण कार्य की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त कीं। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जून माह में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास प्रस्तावित है, इसलिए शिलान्यास से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह परियोजना जिले के विकास और जनता की सेहत से सीधे जुड़ी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें