फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह तनी कोहरे की चादर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 06:06 PM IST

जिले में ठंडक लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विज़िबिलिटी (दृश्यता) कम हाेने से लोगों को ठंड का भी अधिक एहसास हुआ। दुश्यता 10 मीटर से आसपास थी। तापमान में आई गिरावट से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे जनजीवन ठहर सा गया है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ सूरज ने दर्शन दिए तो धूप खिली। इससे दोपहर तक लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं, शाम होते ही चली सर्द हवा ने लोगों की फिर कंपकंपी छुड़ा दी। सर्दियों की वजह से शहर की मुख्य सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों व राहगीर अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। गांधी महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि कोहरा व धुंध बने रहने की संभावना है। गलन बढ़ती जाएगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दया छपरा। सुबह घना कोहरा छाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 सहित अन्य मार्गों से आने-जाने में वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि पास के ही कोई चीज दिखाई नहीं पड़ रही थी, साथ ही ठंड का भी प्रकोप बढ़ गया है। क्षेत्र में शासन- प्रशासन स्तर से कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे गरीबों को इस ठंड में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समाज सेवी विजय कुमार तिवारी प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग कि है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें