फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होलिका दहन से पूर्व बड़कल्ला पूजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 02 Mar 2026 05:07 PM IST

बहराइच। माल गोदाम रोड स्थित होलिका ग्राउंड में होलिका दहन से पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोबर से बने बड़कल्ला की पूजा-अर्चना की गई। सांस्कृतिक परिधानों में सजी महिलाओं ने श्रद्धा भाव से बड़कल्ला को होलिका में अर्पित कर मां होलिका का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की तैयारियों में मारवाड़ी युवा मंच एवं होलिका कमेटी के अनिल अग्रवाल ने होलिका स्थल पर साज-सज्जा की व्यवस्था कराई। इस दौरान जतिन अग्रवाल, अमन मित्तल, कान्हा अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, रतन अग्रवाल, नरेश मित्तल और संतू मित्तल का विशेष सहयोग रहा। पूजन में शामिल श्रद्धालुओं में मीना अग्रवाल, विमल अग्रवाल, सुनीता मित्तल और निर्मला सिंघल सहित कई महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। रतन अग्रवाल ने बताया कि होलिका दहन रात्रि 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य द्वारा होलिका स्थल की साफ-सफाई, प्रकाश एवं चुनाकारी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने होलिका दहन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। होलिका दहन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें