फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बायसरन घाटी में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

ishwar ashish Updated Wed, 23 Apr 2025 04:15 PM IST

पहलगाम के बायसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बार्डर से गुजरने वाले वाहनों का एसएसबी जवान डॉग स्क्वॉड व स्कैनर मशीन से सघन जांच कर रहे हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर स्थित एसएसबी चौकियों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है और एसएसबी गश्त कर रही है। पुलिस टीम भी बार्डर पर सक्रिय है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकियों के कायराना हमले के रुपईडीहा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस व एसएसबी जवान नेपाल की ओर से भारत में दाखिल होने वाले प्रत्येक नागरिक का पहचान पत्र देखकर उन्हें प्रवेश दे रहे हैं। वहीं बार्डर से गुजरने वाले लोगों के सामान की स्कैनर मशीन व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। वाहनों को रोक कर उनकी सघन तलाशी की जा रही है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि केवल रुपईडीहा ही नहीं, बल्कि सभी सीमावर्ती चौकियों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विस्फोटक और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। रुपईडीहा सीमा चौकी पर तैनात सहायक कमांडेंट सुनील कुमार ने बताया कि जंगल के रास्ते से आने-जाने वालों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। रुपईडीहा थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस बल हर संदिग्ध को रोक कर पूछताछ कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें