फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जनसुनवाई में अधिकारियों पर भड़कीं महिला आयोग सदस्य, योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लापरवाही पर जताई नाराजगी

Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jun 2026 01:56 PM IST

बागपत कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण विभाग, आंगनवाड़ी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि सरकार महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन उनकी जानकारी प्रभावी ढंग से पात्र लोगों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब लाभार्थियों को समय पर उनकी जानकारी मिले और वे उनका लाभ उठा सकें। महिला आयोग सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें