बागपत जनपद के छत्ते वाली मस्जिद के नीचे दुकान में 300 रुपये के विवाद में पूर्व वाइस चेयरमैन के बेटे का चाचा ने गला रेत दिया और फिर खुद को घायल कर रिपोर्ट लिखवाने के लिए कोतवाली पहुंच गया। वहीं घायल भतीजे ने मेरठ अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।