गुरुवार रात जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुरथल से पार्टी करके लौट रहे चार दोस्तों की स्कार्पियो गाड़ी बहालगढ़ फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई और पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में बागपत जनपद निवासी तीन दोस्तों की मौत हुई है जबकि एक युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।