फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शिक्षकों ने 1 अप्रैल को काले दिवस के रूप में मनाया, काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Pratyush Sharma Updated Wed, 01 Apr 2026 09:48 PM IST

बागपत। मूल्यांकन केंद्र गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा में शिक्षकों द्वारा 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। अटेवा के जिला महामंत्री राजेश कुमार सरोज ने बताया कि 1 अप्रैल 2004 को केंद्र में तथा 1 अप्रैल 2005 को राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करने का कार्य किया गया था। जिसकी लड़ाई सभी शिक्षक एवं कर्मचारी लगातार लड़ते आ रहे हैं। उसी क्रम में 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनपद के सभी शिक्षकों कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर अपने-अपने कार्यालय में कार्य किया। जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर सतवीर सिंह, प्रधानाचार्य उमेश चौहान, प्रधानाचार्य मदनपाल, शिखा त्यागी, प्रिया एलिस, अंतिम, मनीष मिश्रा, सचिन कुमार, मनोज कुमार, सोहनलाल आदि सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें