बागपत में रमाला थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गोकशौ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक क्रेटा कार, दो तमंचे, पांच कारतूस,दो चाकू, एक लकड़ी का गुटखा, तीन काली पन्नी बरामद की। शनिवार की देर रात थाना पुलिस असारा सूजती मार्ग पर चैकिंग कर रही थी, तभी सूजती की तरफ से एक क्रेटा कार पुलिस को आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए कार वापस मोड ली। पुलिस ने भी आरोपियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दो आरोपी अपने को घिरता देख कर गाडी से कूदकर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक आरोपी गाडी में ही बैठा रहा।पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड लिया। पुलिस फायरिंग में आरोपी 25 हजार का ईनामी सनव्वर उर्फ फौंदी निवासी अंसारा,मोईन निवासी नई बस्ती शामली पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, तीन खोखा,दो चाकू, एक लकड़ी का गुटखा, तीन काली पन्नी बरामद की हैं। पुलिस पुछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे तीनों जंगल से निराश्रित पशुओं को पकड़ कर उनका वध करते थे। उन्होंने ही एक माह पहले असारा गांव से बिजेंद्र का बैल खोलकर उसकी गौकशी की थी। एक सप्ताह पहले बूढ़पुर मार्ग पर एक किसान से लूट की थी। सनव्वर उर्फ फौंदी पर रमाला थाने में 14मुकदमे दर्ज हैं और उस पर गौकशी में 25 हजार रुपए का इनाम है। पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।