फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत में किसानों ने दूसरे दिन अर्धनग्न होकर दिया धरना, इस बात से हैं परेशान

डिंपल सिरोही Updated Tue, 14 Jan 2025 07:02 PM IST

बागपत के बिनौली में संरक्षित पशुओं को पकड़वाने को लेकर दरकावदा, पिचोकरा गांव के किसानों का जिवाना दरकावदा के जंगल में चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने में दूसरे दिन दो किसानों ने अर्धनग्न होकर धरना दिया। किसानों के धरने के बीच में किसान हरेंद्र सोलंकी, महक सिंह अर्धनग्न होकर बैठे, उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बिजवाड़ा की गौशाला की तार बंदी टूटकर करीब 50 की संख्या में गौवंश बाहर निकलकर जंगल में आये हुए हैं। वह उनकी गेंहू, सरसों ओर गन्ने की फसलों को खाकर बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें रात दिन अपने खेतों की रखवाली के लिए पहरा देना पड़ता हैं। बीडीओ बिनौली और पशु चिकित्सालय केंद्र जिवाना को सूचना देकर गौवंश को पकड़वाने की मांग की थी। लेकिन गौवंश के नही पकड़े जाने पर उन्होंने धरना शुरू किया। धरने के दूसरे किसी भी अधिकारी ने वहॉ पहुचकर उनकी समस्या को नही सुना। उन्होंने गौवंश नही पकड़े जाने पर बृहस्पतिवार से अनशन शुरू करने चेतावनी दी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें