{"_id":"6786008244d1c7b74d0a6e91","slug":"video-on-makar-sankranti-devotees-gathered-for-holy-bath-at-tattapani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मकर संक्रांति पर तत्तापानी में पवित्र स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मकर संक्रांति पर तत्तापानी में पवित्र स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
मकर संक्रांति पर्व पर तुलादान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके लिए हर वर्ष तत्तापानी में हजारों की संख्या में लोग स्नान और तुलादान करने के लिए आते हैं। इस बार भी मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तत्तापानी में आस्था की डुबकी लगाई। तत्तापानी के पंडित भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि तत्तापानी में ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र स्नान शुरू हुआ। स्नान करने के बाद लोगों ने नवग्रहों की शांति के लिए तुलादान भी करवाया। स्नान और तुलादान करने की प्रक्रिया शाम छह बजे तक चली रहती है। इस दौरान यहां पर प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। संक्रांति के एक दिन पहले शाम से ही यहां भीड़ जुटना शुरू हो गई थी ताकि संक्रांति वाले दिन लोग ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र स्नान कर सकें। मकर संक्रांति पर खिचड़ी, चावल, दाल, माश, उड़द की दाल और ऊनी कपड़ों का दान किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।