बागपत में बाघू गांव के अंकुर नैन हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी शूटर विनय उर्फ बिच्छु सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घटना सूजरा मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई, जब बाइक सवार शूटर ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली विनय के पैर में लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी 25-25 हजार के इनामी आनंद और अनमोल मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस ने कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।