बागपत जनपद के अंकुर नैन हत्याकांड, गवाह अधिवक्ता और मृतक के भाई को जान से मारने की धमकी मिली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी कार्यलय पर पहुँचे मोनू नैन ने शिकायत पत्र देते हुए बताया भाई अंकुर नैन की हत्या में गिरफ्तार किए गए विनय उर्फ़ बिच्छू ने पुलिस कस्टडी में ही गवाह कों मारने की धमकी दी है l गवाह अधिवक्ता नीरज चौधरी व मृतक के भाई मोनू नैन ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है l