दो पक्षों के बीच बाजार में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने से पता चलता है कि दो वाहनों की टक्कर के बाद यह विवाद शुरू हुआ। वहीं वीडियो संज्ञान में आते ही एसपी सिटी ने थानाध्यक्ष बिलरियागंज को जांच सौंपी है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमबर बाजार में दो वाहन जिसमें कार तथा बाइक की टक्कर हो गई। जहां विवाद गाली-गलौज के शुरू होकर मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में युवाओं के कपड़े भी फट गए, इसके बावजूद कोई छुड़ाने नहीं आया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला रविवार शाम को लगभग 4 बजे का बताया जा रहा है। इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि भीमबर बाजार में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी। जिसमें लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसकी जांच थानाध्यक्ष बिलरियागंज को सौंपी गई है । जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।