आजमगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह इनकम टैक्ट की टीम ने कई बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। शहर से लेकर लालगंज कस्बे के व्यापारियों के ठिकानों पर आईटी टीम पहुंची। आईटी टीम की छोपेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई बड़े प्रतिष्ठानों के ताले ही नहीं खुले। वहीं जो खुल चुके थे उन्होंने छापेमारी की जानकारी होते ही अपने-अपेन शटर गिरा दिए।