फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्राथमिक विद्यालय तोरोमाफी में छात्रों को पढ़ाया गया अखबार का महत्व

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 01 Apr 2026 11:34 AM IST

अयोध्या जनपद के प्राथमिक विद्यालय तोरोमाफी में छात्रों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को अखबार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से समाचार पत्र अमर उजाला पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों ने बताया कि अखबार ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जिससे देश-विदेश की ताजा जानकारी प्राप्त होती है और विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है। बच्चों को समाचार पढ़ने की आदत डालने पर जोर दिया गया, ताकि वे समसामयिक विषयों से जुड़े रहें। प्रधानाध्यापक लक्ष्मी प्रसाद तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों को अखबार पढ़ाने का उद्देश्य नवीन जानकारी प्रदान करना है इस दौरान अरविंद तिवारी , बसंत वर्मा ,संगीता ,कीर्ति वर्मा ,मोनिका यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें