फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हवन-पूजन के साथ मां सीता को समर्पित किया गया स्वर्ण मंगलसूत्र, आंध्र प्रदेश से आए 77 श्रद्धालु

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बुधवार को आंध्र प्रदेश से आए 77 श्रद्धालुओं के दल ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और माता सीता को स्वर्ण निर्मित मंगलसूत्र समर्पित किया। ट्रस्ट के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. एमआरजी नायडू के नेतृत्व में आए इस दल ने प्रातः काल यज्ञशाला में हवन-पूजन किया। अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन-पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान माता सीता को स्वर्ण मंगलसूत्र अर्पित किया गया, जिसे विशेष रूप से आंध्र प्रदेश से लाया गया था। श्रद्धालुओं का कहना था कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन और पूजा-अर्चना करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सहयोग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें