फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को दिए सुरक्षा के टिप्स

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 11 Jun 2026 04:45 PM IST

पूरा बाजार (अयोध्या)। आगामी बाढ़ सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुर पुवारी माझा में सरयू नदी तट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए जागरूक किया तथा बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल में एसडीएम सदर अरविंद कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, राजस्व विभाग की टीम, नाविकों एवं गोताखोरों ने भाग लिया। बाढ़ के दौरान उपयोग में आने वाले लाइफ सेविंग जैकेट, लाइफ ब्वॉय, मोटरबोट एवं नाव के संचालन की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने डूबते व्यक्ति को मोटरबोट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक उपचार देने का जीवंत प्रदर्शन भी किया। एसडीएम सदर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की आबादी का सर्वे पूरा कर लिया गया है और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जलभराव या तेज बहाव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षित मार्ग का ही उपयोग करें। यदि कहीं विद्युत तार पानी में गिरा हुआ दिखाई दे तो उससे दूर रहें और तत्काल बिजली विभाग या प्रशासन को सूचना दें। साथ ही घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी, क्योंकि जलभराव के दौरान सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव घरों में प्रवेश कर सकते हैं। मॉक ड्रिल के दौरान ग्रामीणों ने भी बचाव संबंधी जानकारी प्राप्त की और प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। फोटो संवाद रामपुर पुवारी माझा में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ से बचाव संबंधी जानकारी देते प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें