फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तूल पकड़ता जा रहा है दान राशि में गबन का मामला, संतों ने उठाई जांच की मांग

राम मंदिर दान राशि में गबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के शिष्य महंत कमल नयन दास ने भी इस पूरे मामले की जांच की मांग उठाई है। महंत कमलनयन दास का कहना है कि भगवान के न्याय से कोई नहीं बच सकता। उन्होंने पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है। इस बीच राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने भी आरोपों की जांच की मांग कर मामले को और हवा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों भक्तों की आस्था से जुड़े राम मंदिर के मामले में लग रहे आरोपों की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। फिलहाल मेरे पास कोई जानकारी नहीं है की चोरी हुई है कि नहीं हुई है लेकिन अगर आरोप लग रहे हैं तो उसके बारे में पता किया जाना चाहिए। वहीं, रामनगरी की प्राचीन पीठ दाँतधावन कुंड आचारी मंदिर के महंत विवेक आचारी का कहना है कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। राम मंदिर के पैसे में जो गबन की बात हो रही है, चोरी की बात सामने आ रही है इसकी निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है। यह करोड़ों भक्तों की आस्था का सवाल है। इसकी पूरी सच्चाई राम मंदिर ट्रस्ट को जनता के सामने लाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें