फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तीन दिवसीय 18वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ

Avinash Anand Updated Sun, 08 Dec 2024 02:12 PM IST

अयोध्या में शनिवार को अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का तीन दिवसीय अठारहवां संस्करण शनिवार को गुरुनानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुरू हो गया। फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष प्रो. मोहन दास ने बताया कि इस बार 39 से अधिक देशों के फिल्म निर्माता ने इस फेस्टिवल के लिए फिल्मी फिल्में भेजी हैं। यह आयोजन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के लिए मंच प्रदान करता है। विभिन्न देशों के फिल्मकारों को अपनी फिल्में दिखाने का अवसर मिलता है। फेस्टिवल के संस्थापक निदेशक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि इस वर्ष 368 फिल्मों में से निर्णायक मंडल ने कड़ी प्रक्रिया के तहत फेस्टिवल के लिए फिल्मों का चयन किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें