फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior becomes stronghold of thugs 5 people digitally arrested in five days bank manager couple held hostage

ग्वालियर बना ठगों का गढ़: पांच दिन में 5 लोग डिजिटल अरेस्ट की चपेट में, दंपती सहित बैंक मैनेजर को बंधक बनाया

Sat, 07 Dec 2024 09:29 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2024 09:29 PM IST
Gwalior becomes stronghold of thugs 5 people digitally arrested in five days bank manager couple held hostage

इस समय ग्वालियर ठगों का गढ़ बन गया है। पिछले पांच दिन में ठगों ने पांच लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर बंधक बनाया है। इन पांच दिनों में आयुर्वेदिक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 21 लाख की ठगी की घटना के बाद भी लगातार प्रकरण पुलिस के सामने आ रहे हैं। बीती रात कनाडा से वाया इंदौर पुलिस के पास पहुंचे फोन के बाद शहर पुलिस ने सुबह नौ बजे से रात 1:40 बजे तक डिजिटल अरेस्ट रहे ऑटो पार्ट्स कारोबारी को 17 घंटे बाद मुक्त कराया।

इस घटना के बाद रिटायर्ड बैंक मैनेजर को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट करके रखा है। शनिवार सुबह 12 बजे पुलिस ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर की रिश्तेदारों की सूचना पर उनके घर पहुंच कर उनको मुक्त कराया। दोनों घटनाओं में यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो दोनों दंपती पैसे डालने के लिए तैयार हो गए थे।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए हरिशंकरपुरम साइनी अपार्टमेंट निवासी कारोबारी जसपाल आहूजा और उनकी पत्नी अमरजीत इतनी डरी हुईं थीं कि एएसपी ने फोन पर जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो जसपाल बोले कि ऐसा कुछ नहीं है, वो तो मदद कर रहे हैं। उन्हें मुक्त कराने पहुंची पुलिस के लिए कारोबारी ने आधा घंटे तक दरवाजा ही नहीं खोला। जब दरवाजा खोला और सामने खाकी वर्दी में पुलिस को देखा तो व्यापारी के पसीने छूट गए। ठगों ने सुबह नौ बजे के बाद व्यापारी की पत्नी के मोबाइल नंबर पर फोन कर नंबर का साइबर फ्रॉड व अन्य ठगी के मामलों में उपयोग होने और सीबीआई से गिरफ्तारी का ऑर्डर होने की बात की।

साथ ही उन्हें किसी से संपर्क न करने के निर्देश दिए। ठगों ने कहा कि जिससे भी संपर्क करोगे, वह भी आरोपी बनेगा। एएसआई विभूति नारायण मिश्रा ने साइनी अपार्टमेंट में 104 फ्लैट की डोर बेल बजाई, लेकिन जसपाल ने करीब आधा घंटे के बाद दरवाजा खोला। एएसआई ने बताया कि वह डरे हुए थे। उनका फोन बंद कर उन्हें पानी पिलाकर समझाया। डीएसपी किरण अहिरवार ने करीब डेढ़ घंटे व्यापारी की काउंसलिंग कर उन्हें ठगों के डर से मुक्त कराया।

जसपाल आहूजा और पत्नी से बातचीत, डिजिटल अरेस्ट की शिकार
इस घटना के बाद इन ठगों ने बैंक से रिटायर्ड मैनेजर और उनकी पत्नी को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट किया है। पहले TRAI (टेलीकॉम रेगूलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) से कॉल आया, उसके बाद CBI ऑफिसर ने बात की कहा कि आपके आधार कार्ड से सिम इश्यू कराने के बाद जेए एयरवेज के नरेश गोयल को 538 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है।

ठगों ने शुक्रवार सुबह नौ बजे कॉल किया था। इसके बाद दंपती घबरा गया। CBI ऑफिसर ने कहा कि आप बुजुर्ग हैं। इसलिए पुलिस नहीं भेज रहे हैं। लेकिन मिश्रा जी आप डिजिटल अरेस्ट हो।इसके बाद उनको इतना दहशत में रखा कि वह किसी से कुछ नहीं कह पाए। शनिवार सुबह 11.30 बजे पुलिस ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर के रिश्तेदार की सूचना पर उनके घर पहुंचकर उनको मुक्त कराया है। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो दंपती कैस डालने के लिए तैयार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : नाहन में सड़क सुरक्षा को लेकर आईटीआई के विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली

07 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी के नमो घाट पर होगा विश्वमांगल्य सभा का आयोजन, होगा विभूतियों के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन

07 Dec 2024

VIDEO : बलरामपुर में आठ को 1067 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

07 Dec 2024

VIDEO : प्रेसवार्ता में शहीदी दिवस पर होने वाले आयोजनों को लेकर दी जानकारी

07 Dec 2024

VIDEO : हिसार में कुलदीप बिश्नोई बोले; हमारा आदमपुर व नलवा में वोट का नहीं पारिवारिक रिश्ता है, दोनों हलकों का विकास कराएंगे

07 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत के बजाना कलां में लड़कियों की शिक्षा को लेकर निकाली रैली

07 Dec 2024

VIDEO : दिव्यांग खिलाड़ियों को नकद राशि देने पर संघ ने सीएम सुक्खू का जताया आभार

07 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी फरियाद

07 Dec 2024

VIDEO : सशस्त्र झंडा दिवस पर डीएम -एसपी ने स्मारिका का विमोचन किया

07 Dec 2024

VIDEO : लगातार छठें दिन जारी रहा लेखपाल संघ का धरना

07 Dec 2024

VIDEO : बरोटीवाला स्कूल में 95 लाख से बनेगी साइंस लैब, विधायक रामकुमार चौधरी ने किया भूमि पूजन

07 Dec 2024

VIDEO : मंजीत हत्याकांड में ग्रामीणों ने झज्जर के डीघल टोल पर लगाया जाम

VIDEO : फतेहाबाद में सहकारी केंद्र पर पहुंची यूरिया खाद, किसानों को मिली राहत

07 Dec 2024

VIDEO : टीबी के उन्मूलन के लिए नागरिक अस्पताल काजा से 100 दिनों का अभियान शुरू

07 Dec 2024

Shahdol News: बीच सड़क पलटा लोहे से लदा ट्रक, आवागमन हुआ बाधित; नेशनल हाईवे बुढ़ार की घटना

07 Dec 2024

VIDEO : शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन ने मनाया वार्षिक समारोह, विद्यार्थियों ने दीं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

07 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत में विश्व विजेता का खिताब जीतकर लौटे बॉडी बिल्डर राजू को खेल अधिकारी ने किया सम्मानित

07 Dec 2024

VIDEO : धान की बालियों से सजा मां अन्नपूर्णा का दरबार, श्रद्धालुओं ने पूरा किया 17 दिन का महाव्रत

07 Dec 2024

VIDEO : ट्रक में फंसकर 50 मीटर घिसटी बाइक, महिला की मौत, नीचे फंसे पिता-पुत्र

07 Dec 2024

VIDEO : गुरुग्राम बस डिपो के पोर्टा केबिन में टूटी टाइलों की जगह लगेंगी नई टाइलें

07 Dec 2024

VIDEO : चंडीगढ़ में गायक करण औजला का कन्सर्ट आज

07 Dec 2024

VIDEO : रोहतक में मनजीत मर्डर मामले में परिजन कर रहे थे जाम लगाने की तैयारी, अब पुलिस को दिया अल्टीमेट

07 Dec 2024

VIDEO : सैन्य बाहुल्य गांव सवाड में शुरू हुआ तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेला, सांसद अनिल बलूनी पहुंचे

07 Dec 2024

MP: मन्नत पूरी होने पर यहां दहकते अंगारों के कुंड से निकलते है भक्त, 300 साल पुराने मंदिर में मेला हुआ शुरू

07 Dec 2024

VIDEO : भिवानी में भीम स्टेडियम में 68 वीं राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी खेलकूद स्पर्धा का हुआ आगाज

07 Dec 2024

VIDEO : बांग्लादेश के खिलाफ मेरठ में उबाल, हिंदु संगठनों का प्रदर्शन, खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सांसद अरुण गोविल

07 Dec 2024

VIDEO : होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस, सीएम धामी ने किया परेड का निरीक्षण

07 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत के दादा मोहन दास धाम में लगा श्रद्धा का रंग, ढोल की थाप पर झूमी महिलाएं

07 Dec 2024

VIDEO : पल्स पोलियो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

07 Dec 2024

VIDEO : संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादी, रखी अपनी बात- मिला आश्वासन

07 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed