फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 70 करोड़ रुपये का बजट पास, विकास की कई परियोजनाओं को मंजूरी

ishwar ashish Updated Fri, 07 Mar 2025 05:12 PM IST

अयोध्या जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 70 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ है। कई विकास परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है। बैठक में अधिकारियों के न आने पर जिला पंचायत अध्यक्ष नाराज भी हुईं। इसके साथ ही सदन में वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। जिला पंचायत की बैठक शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष रोली सिंह की अध्यक्षता में 43 आइटमों को लाइसेंस फीस से मुक्त कर दिया गया है। कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान 70 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ जो 15वें व पंचम वित्त आयोग का है। अध्यक्ष रोली सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारी बोर्ड की बैठक में नहीं आते हैं। इससे विकास कार्यों में बाधा आती है। अध्यक्ष ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के अधिकारी विकास में रोड़ा बन रहे हैं। इसकी शिकायत शीर्ष स्तर पर होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें