{"_id":"67c9c022f0379fb68b0bdc16","slug":"in-hanumangarh-a-son-in-law-died-after-being-shot-by-his-father-in-laws-gun-the-trigger-was-pressed-as-the-gun-on-his-shoulder-slipped-the-son-in-law-died-during-treatment-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2699110-2025-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: ससुर की बंदूक से चली गोली, साले की शादी में बहनोई की हुई दर्दनाक मौत; शादी में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: ससुर की बंदूक से चली गोली, साले की शादी में बहनोई की हुई दर्दनाक मौत; शादी में छाया मातम
हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ गांव में शादी की खुशी मातम में बदल गई। चचेरे साले की शादी में शामिल होने आए सुनील की गोली लगने से मौत हो गई। आश्चर्य की बात यह है कि यह गोली उसके ससुर की बंदूक से चली थी।
कैसे हुआ हादसा?
सुनील चौहिलावाली गांव का रहने वाला था और साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल सलेमगढ़ आया हुआ था। शादी के बाद गुरुवार 6 मार्च की सुबह जब बेटी-दामाद की विदाई हो रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, सुनील के ससुर रूपराम सेवानिवृत्त फौजी हैं और मरुधरा ग्रामीण बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। सुबह ड्यूटी के लिए रवाना होते समय उनके कंधे पर टंगी लाइसेंसी बंदूक फिसल गई। बंदूक संभालने के प्रयास में ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो सीधे सुनील की जांघ में जा लगी।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
गोली लगते ही परिजन और ग्रामीण सुनील को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ससुर रूपराम भी सदमे में आ गए और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
टिब्बी थाना एएसआई शंभू दयाल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गुमानाराम की ओर से मामला दर्ज कराया गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।