फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सामान्य दर्शन पास में घटी श्रद्धालुओं की रुचि

Bhupendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 01:31 PM IST

रामनगरी अयोध्या में आम श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर परिसर के सभी उप मंदिरों के दर्शन सुलभ होने के बाद अब सामान्य दर्शन पास की आवश्यकता काफी कम हो गई है। हालात यह हैं कि पहले जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में सामान्य दर्शन पास बनाए जाते थे, वहीं अब रोजाना एक हजार पास भी नहीं बन रहे हैं। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार बनी हुई है, लेकिन अधिकांश भक्त अब सामान्य कतार के माध्यम से सहज रूप से दर्शन कर पा रहे हैं। मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं बेहतर होने और विभिन्न प्रवेश मार्गों को व्यवस्थित किए जाने से दर्शन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुगम हुई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि अब बिना किसी विशेष पास के भी रामलला के साथ-साथ परिसर स्थित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में आसानी से दर्शन हो जा रहे हैं। इसी कारण सामान्य दर्शन पास बनवाने की जरूरत कम महसूस की जा रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार गर्मी के बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ प्रबंधन, पेयजल, शीतलन और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था के चलते दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें