फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में गेस्ट हाउस संचालक से मारपीट, फायरिंग का आरोप

Bhupendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 07:13 PM IST

रामनगरी अयोध्या में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के हैवतपुर दशरथकुंड स्थित रामेश्वरम गेस्ट हाउस के संचालक के साथ देर रात मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि चार पहिया वाहन से पहुंचे कुछ दबंगों ने गेस्ट हाउस संचालक के साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने अवैध असलहे से फायरिंग भी की। पूरी वारदात गेस्ट हाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि घटना 19 मई की देर रात की है। इसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें