फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा, हनुमानगढ़ी के महंत ने दी जानकारी

रामनगरी अयोध्या में भीषण गर्मी के बीच अब नौतपा की शुरुआत होने वाली है। 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा 2 जून तक चलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं और लगातार 9 दिनों तक इसी नक्षत्र में रहते हैं। मान्यता है कि इस अवधि में सूर्य की किरणें सबसे अधिक प्रभावी होती हैं, जिससे धरती और अधिक तपती है और गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाती है। अयोध्या में पहले से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के महंत अमृत दास ने बताया कि नौतपा के दौरान गर्मी और बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। नारियल पानी, दही, छाछ और मौसमी फलों का सेवन गर्मी से राहत देने में मदद करेगा। विशेषज्ञ भी लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें