फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी में पदक जीतकर लौटे अयोध्या के खिलाड़ी, मंडलायुक्त ने किया सम्मान

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 04:57 PM IST

वर्ल्ड मास्टर गेम्स की शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अयोध्या के डॉ. डीआर भवन और इंटरनेशनल कोच दीपक दुबे को मंडलायुक्त राजेश कुमार ने सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों ने अबू धाबी में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी-अपनी श्रेणी में दो पदक अर्जित किए। मंडलायुक्त ने इसे अयोध्या के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि स्थानीय प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कोच शनि कुमार वर्मा की भी सराहना की। इस अवसर पर जैनुलाब्दीन खान, डॉ. अजय सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें