अयोध्या में सुबह 8.30 बजे से बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 115 परीक्षा केंद्रों पर 39828 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 37013 परीक्षार्थी ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। जबकि 2015 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश से पहले सभी विद्यार्थियों की सघन जांच की गई। इसमें प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच अनिवार्य रही। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने प्रश्नपत्र को ठीक बताया। हिंदी का पेपर अपेक्षाकृत आसान था और विषय से ही प्रश्न पूछे गए थे। इससे समय पर पेपर पूरा हो गया।