थाना क्षेत्र के दोबामाफी गांव निवासी एक महिला का शव बुधवार शाम को घर के बरामदे में साड़ी से फंदे पर लटका मिला। देर शाम खेत से काम करके लौटने पर सास-ससुर को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने जेठ पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। दोबामाफी निवासी रामपाल बाथम का छोटा पुत्र सुभाष चंद्र दिल्ली में एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। गांव में रामपाल पत्नी उमा देवी व सुभाष की पत्नी मीरा देवी (25) तथा डेढ़ साल की नातिन सनाया के साथ रहता है। बुधवार को रामपाल और उसकी पत्नी उमा देवी आलू की खोदाई करने खेत गए थे। घर पर बहू मीरा और नातिन सनाया थी।