फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: डीआईजी ने कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं

Shikha Pandey Updated Wed, 10 Jun 2026 08:28 PM IST

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग को बेहतर करने के उद्देश्य से डीआईजी यमुना प्रसाद ने बुधवार को जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इसके बाद वह सदर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने महत्वपूर्ण अभिलेखों व रजिस्टरों के रखरखाव की बारीकी को देखा। डीआईजी ने एकीकृत कंट्रोल रूम, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और सीसीटीवी प्रणाली का जायजा लेकर महिला सुरक्षा व तकनीकी मुस्तैदी को परखा। इसके साथ ही उन्होंने भोजनालय, पुलिस जिम और बैरक की साफ-सफाई देखी। कमियों को सुधारने और परिसर को स्वच्छ रखने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें