मिशन समाधान के तहत गुरुवार को तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर में 35 साल बाद चकमार्ग मिला तो किसानों के चेहरे खिल गए। सालों से चली आ रही समस्या प्रशासन की एक पहल पर एकाएक दूर हो गई। किसानों को खेत तक पहुंचने का पर्याप्त चौड़ा रास्ता मिल गया। साथ ही सिंचाई के लिए नाली भी मिल गई। उधर, डीएम ने अभियान का जायजा लिया और किसानों से वार्ता की। रास्ता मिलने के बाद किसानों ने डीएम का आभार जताया। एसडीएम गरिमा सोनकिया व तहसीलदार जितेश वर्मा अभियान के तहत राजस्व ग्राम रामनगर पहुंचे। वहां चकरोड व नाली को लेकर खेत में पैमाइश कराई।