अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अयोध्या पहुंचे। ब्रजेश पाठक मिल्कीपुर क्षेत्र में दो जगह पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में युवा और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करेंगे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। महाकुंभ हादसे और मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। समाजवादी पार्टी की जमानत जब्त होने वाली है। इनके कुकर्मों को मिल्कीपुर की जनता समझ चुकी है। प्रयागराज की घटना पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार ने हादसे को बहुत गंभीरता के साथ लिया है। न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।