फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपसरा खादर में घुसे मगरमच्छ को देख दहशत में आए ग्रामीण

अमित शर्मा Updated Sat, 04 Jul 2026 11:18 PM IST

गजरौला। घर में घुसे मगरमच्छ को देेख पपसरा खादर के लोग डर गए। सूचना पर रात में ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंंची। टीम ने खासी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। उसे गंगा में छोड़ा गया। गांव के लोगों नेे राहत की सांस ली। गांव निवासी नासिर का घर गंगा तट बांध से गांव को जा रही सड़क से कुछ अंदर उत्तर दिशा में है। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उनके घेर में खड़े ट्रैक्टर के निकट मगरमच्छ को देख उनकी दहशत के चलते पैरों तलेे की जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी। खबर मिलते ही वन दरोगा संतोष कुमार, वन रक्षक विनोद कुमार, दीन दयाल के साथ गांव में पहुंच गए। उधर मगरमच्छ आने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गांव के लोगों की मदद से वन विभाग की टीम ने खासी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। उसे गंगा में छोड़ दिया गया। वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी नेे बताया कि मगरमच्छ गंगा में छोड़ दिया गया है। वह गांव में कैसे पहुंचा, यह समझ में नहीं आ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें