फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में भर रहे गांव के पानी से हो रहा कब्रों का अपमान

अमित शर्मा Updated Sat, 04 Jul 2026 11:18 PM IST

गजरौला। घरों से निस्तारित पानी कब्रिस्तान में जाने के कारण कब्रों का अपमान हो रहा है। सफाई नहीं कराने के कारण जल कुंभी उग आई हैै। पानी भरने से बारिश में शव को दफन करने में भी दिक्कत सामने आती है। किसी ऊंचे स्थान पर कब्र खोदने को मजबूर होते हैं। यह दिक्कत क्षेत्र के गांव पपसरा खादर की है। गंगा केे किनारे बसे गांव के चारों दिशा में तट बांध बना हुआ है। जोे उसे बाढ़ के पानी से बचाता हैै। 15 हजार की आबादी वाले गांव में जल निकासी और सफाई के इंतजाम नहीं हैं। घरों का निस्तारित पानी नालियों की जरिए तालाबों की बजाय गांवों के चारों कब्रिस्तानों में भर रहा है। जिससे कब्रों का अपमान हो रहा है। गांव निवासी साबिर, आरिफ और हसमुद्दीन खान का कहना है कि घरों का सारा पानी कब्रिस्तान में जा रहा हैै। बारिश में कब्रिस्तान पानी से लबालब हो जाते हैं। ऐसे समय में किसी का इंतकाल हो जाने पर उसका शव दफन करने में समस्या खड़ी हाे जाती है। कई घंटे तक पानी किसी खेत में निकल जाने इंतजार करना पड़ता है या ऊंचा स्थान तलाश करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने कब्रिस्तान की सफाई भी नहीं कराई। इस कारण उसमें जल कुंभी खड़ी है। उन्होंनेे कब्रिस्तान की बाउंड्री भी चंदा एकत्र कराई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी गांव के पानी को कब्रिस्तान में जाने से नहीं रोका गया है। पानी से जहां कब्रों की बेहुरमती हो रही है, वहीं शव दफन करने में भी दिक्कत सामने आती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें