रजबपुर थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से चोरी की साजिश रचते मुरादाबाद के गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मुरादाबाद का सराफ भी शामिल है, जो चोरों के जेवरात खरीदता था। आरोपियों ने जनपद रामपुर और अमरोहा में हुईं चोरी की छह घटनाएं करना कबूल किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वांछित एक हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।