परिक्रमा करते हुए भांगड़े पर जमकर डांस किया। एक दूसरे को गजक, मूंगफल व रेबड़ी प्रदान कर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। गुरुचरण सिंह अजमानी की तरफ से लोहड़ी मनाने के लिए मंगलवार रात बुधबाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 8 बजे से ही लोग एकत्र होने लगे थे। रात 9 बजे ज्ञानी अनूप सिंह ने लोहड़ी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान वाहे गुरु के स्वर से आसमान गूंज उठा। इसके बाद लोहड़ी में अग्नि प्रज्जवलित की गई। आयोजक गुरु चरण सिंह अजमानी व उनके परिवार ने लोहड़ी में मूंगफली, गजक, रेबड़ी आदि अर्पित किए। लोहड़ी की परिक्रमा कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। एक दूसरे को मूंगफली, रेबड़ी और गजक का वितरण कर शुभकामनाएं दीं। इस बीच ढोल वालाें ने भांगड़ा बजाया तो उस पर महिलाएं पंजाबी गीत गाते हुए झूम उठीं। इस मौके पर डॉ. मनप्रीत सिंह अजमानी ,डॉ. विमल दीप कौर अजमानी, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार दर्शन सिंह, सुरेंद्र सिंह, खड़क सिंह, रणजीत कौर, प्रभजोत कौर, कामेंद्र सिंह, डॉ.एल सी गहलोत, मनमोहन सिंह सेन, राजकुमार गिरि, रामपाल वन आदि मौजूद रहे।