फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क और जल भराव बना ग्रामीणों की परेशानी का सबब

विमल शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 08:25 PM IST

ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर बनी पानी की टंकी से मोहरका पट्टी में हरेक घर को पानी तो नहीं मिला। सड़क तोड़कर पाइप लाइन बिछाने के बाद उसकी सुध नहीं ली। टूटी सड़क पर भरा पानी परेशानी का सबब बना है। मोहरका पट्टी गांव के ग्रामीणों को पीने का स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए पानी की टंकी बनाई गई। हर घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। जिसके लिए पक्की सड़क को खोद दिया गया। फैजान, सलमान, अरशद, साकिब, मोहम्मद उमर आदि ग्रामीणों का कहना है कि पानी के लिए गांव की पक्की सड़क तो तोड़ दी गई, लेकिन इसके बाद भी उनको टंकी से पानी नहीं मिल रहा है। दुश्वारियों का सामना जरूर करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति शुरू करते ही टंकी लीक होने लगती है। जिससे सड़क पर पानी भर जाता है। इसके कारण गांव में कोई रास्ता ऐसा नहीं है, जिस पर कीचड़ युक्त पानी से सने बिना निकला जा सके। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। वह कीचड़ में सन जाते हैं। ग्राम प्रधान के पति नफीस अहमद का कहना है कि पानी की टंकी के कारण गांव के अधिकांश मार्गों में पानी भरा रहता है। जिससे कीचड़ बन गई। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें