फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपीटीईटी परीक्षा, 12 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई परीक्षा

Akash Dwivedi Updated Sat, 04 Jul 2026 11:00 AM IST

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के अंतिम दिन शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हुई। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र का मिलान करने के बाद चेकिंग कराई गई, जबकि बायोमीट्रिक सत्यापन पूरा होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी दिनभर विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। समयबद्ध प्रवेश व्यवस्था के कारण अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना पड़ा। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा तय समय पर शुरू हुई और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। शनिवार को जिले के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा शुरू हुई, जिसमें कुल 4608 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें