एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी जूठीपुर क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष पवन पासी के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। स्मृति ईरानी ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।