फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ लगाए नारे

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 20 May 2026 12:30 PM IST

अमेठी में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद किशोरी लाल शर्मा के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। गौरीगंज के फल मंडी तिराहे पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सांसद किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान “राहुल गांधी हाय-हाय” और “किशोरी लाल शर्मा हाय-हाय” के नारे लगाए गए। प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद किशोरी लाल शर्मा ने क्षेत्र के विकास कार्यों की अनदेखी की है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जबकि सांसद द्वारा निजी ट्रस्ट को एंबुलेंस देने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सांसद अपने कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखें। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए “राहुल गांधी अपने पीए का हिसाब दो” के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि अमेठी की जनता अब विकास चाहती है और केवल वादों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने लंबे समय तक अमेठी की उपेक्षा की है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। महिला कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और निर्णयों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन समाप्त कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें