फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमे से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

ishwar ashish Updated Mon, 14 Jul 2025 05:59 PM IST

वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार पर दमनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि काशी जैसे धार्मिक नगर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा कर जब इन समस्याओं को उठाया तो बदले की भावना से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। कहा कि 10 जुलाई को सिगरा थाने में दर्ज एफआईआर रद्द कराई जाए और सावन में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिलाध्यक्ष ने ये भी कहा कि कांग्रेस संविधान और जनहित के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। सरकार की यह कार्रवाई लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रभारी फरहान वारसी, अनिल सिंह, परमानंद मिश्रा, रामाकांती, ममता पांडेय, अजीत यादव, मोहम्मद मतीन, अरविंद चतुर्वेदी, गीता सिंह, फिरोज आलम, महावीर कोरी, राजीव लोचन, दया राम सोनी, शिवदर्शन पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें