फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अमेठी में बारिश से बाजार में पसरा सन्नाटा, 75 फीसदी बिक्री घटी

आकाश द्विवेदी Updated Fri, 31 Oct 2025 04:45 PM IST

अमेठी में लगातार पांच दिनों से बूंदाबांदी व बारिश से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को दिनभर बूंदाबांदी से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। दुकानों पर बिक्री 75 फीसदी घट गई है। इस समय सहालग को लेकर खरीदारी तेज हो गई है। बीते पांच दिनों से बेमौसम बारिश ने व्यापार को प्रभावित कर दिया है। दिनभर हो रही बूंदाबांदी की वजह से लोग लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कामकाज के लिए ही लोग घरों से मजबूरन निकले। बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा रहने से व्यापारी खासे मायूस दिखे। रोजाना कमाने-खाने वालों को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। गौरीगंज कस्बे के कपड़ा व्यवसाई रुस्तम राइन ने बताया कि सहालग का मौसम शुरू हो गया है। पांच दिन पूर्व दुकानदारी तेज थी। मौसम खराब होने और बारिश के बाद दुकानदारी चौपट हो गई है। इस समय सिर्फ 25 फीसदी से कम बिक्री हो रही है। खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। व्यापारी रवी जायसवाल ने बताया कि बारिश के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। दुकान पर सन्नाटा पसरा हुआ है। करीब 75 फीसदी बिक्री कम हो गई है। इसी तरह व्यापारी पवन कुमार कसौधन, आभूषण व्यवसाई गिरीश सोनी, शू व्यवसाई अतित रस्तोगी आदि ने बताया कि बेमौसम बारिश ने व्यापार को प्रभावित कर दिया है। इस समय खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। रागिनी की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। बताया कि बिक्री हो या नहीं, खर्चे बने रहते हैं। मौसम की मार से बिक्री प्रभावित रही। इससे जरूरत भर की भी कमाई नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें