फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तेज रफ्तार दूध गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, बरात जा रहे युवक की मौत

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 01:31 PM IST

यूपी के अमेठी में शुक्रवार रात बरात जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार दूध गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दूध गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव लेकर चले गए। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साइड रोड पर हुआ है। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के सिंघनामऊ गांव के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साइड रोड का है। यहां देर रात इसी गांव निवासी 35 वर्षीय गंगा प्रसाद मौर्य निरहीगढ़ से ब्यौरेमऊ बरात जा रहा था। गंगा प्रसाद गांव के बाहर ही पहुंचा था कि मोड़ पर तेज रफ्तार दूध गाड़ी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंगा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर चले गए। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नी 32 वर्षीय गीता, बेटा 14 वर्षीय आलोक, बेटा 8 वर्षीय श्लोक, बेटा 2 वर्षीय अनमोल और 10 वर्षीय बेटी नैन्सी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें