यूपी के अमेठी में शुक्रवार की देर रात घर से लापता हुए युवक का शव गांव के बाहर दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला। वह चार दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र के अत्तानगर गांव की है। गांव की महिला ग्राम प्रधान सुनीता के देवर प्रदीप की लाश पेड़ पर लेडीज दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण ने देखा तो सूचना परिजन को दी। खबर मिलते ही परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे।