फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिसिया कार्यशैली से खफा किसानों ने एसडीएम ऑफिस में शुरू किया धरना प्रदर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 03:13 PM IST

अमेठी में पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आज किसान संगठन सड़क पर उतर आया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व बड़ी संख्या में किसान अमेठी तहसील पहुंचे जहां एसडीम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है लेकिन शिकायत के बावजूद भी आरोप पुलिसकर्मियो पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अमेठी तहसील में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष हरीश सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे एसडीएम ऑफिस के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि पुलिस विभाग समाज विरोधी तत्वों के प्रभाव में आकर किसानों मजदूरों सहित आम जनमानस की समस्या का समाधान न करके दोनों पक्षों में संघर्ष की स्थितियां उत्पन्न करवा रहा है। इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से भी की गई लेकिन कहीं से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।किसान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को किसी मामले की जांच मिलती है वो पुलिसकर्मी मामले को निपटाने के बजाय और उलझा देते है। जिन पुलिसकर्मियों के ऊपर विवाद को समाप्त करने का दायित्व वो पुलिसकर्मी विवाद को और बढ़ा देते है। ऐसी स्थिति में दोनों पक्षों में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है और कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। कई बार इन पुलिसकर्मियों की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई लेकिन कही कोई कार्यवाही नही हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें