फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में आरओ-एआरओ परीक्षा के बाद छात्रा और प्रिंसिपल में कहासुनी, वीडियो वायरल

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Jul 2025 02:32 PM IST

अमेठी में जीजीआईसी में आरओ-एआरओ परीक्षा समाप्त होने के बाद एक छात्रा और विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. फूलकली गुप्ता के बीच कहासुनी हो गई। छात्रा अपना आधार कार्ड खोज रही थी। इसी सिलसिले में स्टाफ से बात करते हुए प्रिंसिपल के पास पहुंची थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस तेज हो गई। छात्रा का कहना है कि प्रिंसिपल ने उसकी मानसिक स्थिति पर टिप्पणी की, जबकि इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि छात्रा परीक्षा समाप्त होने के बाद अतिरिक्त समय चाहती थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद यह संभव नहीं था। इसी पर छात्रा नाराज हो गई थी और प्रधानाचार्य केवल उसे समझा रही थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें