फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सेवानिवृत कर्मचारी व शिक्षकों ने किया धरना पदर्शन व सौंपा ज्ञापन

ishwar ashish Updated Mon, 15 Dec 2025 06:03 PM IST

सेवानिवृत कर्मचारी व शिक्षक समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय को दिया। ज्ञापन में पेंशन को गैर अंशदाई व गैरवित्त पोषित बताए जाने वाले क्लास संख्या एफ-3 को हटाने और केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन के बारे में जारी नोटिफिकेशन के टर्म ऑफ रिफ्रेंस में पेंशन पुनरीक्षण व अन्य पेंशन लाभों को सम्मिलित किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक संघ राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसा न करने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संचालन सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूर्य भान सिंह ने किया। इस दौरान राम नवल वर्मा, केशव कांत यादव, दया राम गौड़, अशोक सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें