फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रैली में अंबेडकरनगर के लोगों की भागीदारी बढ़ाने को स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 08 Oct 2025 05:20 PM IST

1995 में मायावती ने मुख्यमंत्री बनने के साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से न सिर्फ जिले का गठन किया, बल्कि विकास की धुरी पर लाकर खड़ा कर दिया। आज उसी जिले में बसपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। लोकसभा तो दूर पांच विधान सभा में से एक पर भी बसपा का प्रतिनिधित्व नहीं है। कांशीराम जयंती पर अंबेडकरनगर के हर व्यक्ति तक पूर्व मुख्यमंत्री का संदेश पहुंच सके, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने स्वयं यहां के लोगों की भागीदारी बढ़ाने की कमान संभाल रखी है। बसपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सावंत ने बताया कि महासंकल्प रैली के लिए 198 सेक्टर में 165 बसें लगाई गई हैं। तमाम कार्यकर्ता ट्रेनों से भी लखनऊ गए हैं। करीब 350 चौपहिया वाहनों से भी लोग रैली में पहुंचेंगे। करीब दो हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें